CrimeGohana

खानपुर रोड पर गामड़ी गांव में पेट्रोल पंप के सामने से खड़ी गाड़ी हटाने को कहने पर हमला

गोहाना :- खानपुर रोड स्थित गामड़ी गांव में संचालित एक पेट्रोल पंप के सामने खड़ी गाड़ी को हटाने की कहने पर कर्मचारी के ऊपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस वारदात को गाड़ी सवार दो बदमाशों ने रात करीब साढ़े 12 अंजाम दिया। इसको लेकर कर्मचारी ने सदर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मुंडलाना निवासी मोहित ने पुलिस को बताया कि वह खानपुर रोड पर गामड़ी गांव के पास संचालित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। वह मंगलवार रात को साथी राज व वीरेंद्र के साथ पेट्रोल पंप पर थे। रात करीब साढ़े 12 बजे पेट्रोल पंप पर बनी डी के पास एक ऑल्टो गाड़ी आकर रुकी। आरोप है कि गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति शराब पी रहे थे। उनमें से एक व्यक्ति गाड़ी से नीचे उतरकर फोन पर बात करने लगा। इस पर पेट्रोल पंपकर्मी राज व वीरेंद्र ने उन्हें वहां से जाने को कहां। इस दौरान जब वह अपनी गाड़ी में बैठने के लिए जाने लगा तो उसी समय अंदर बैठा दूसरा व्यक्ति गाड़ी से नीचे उतरा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

मोहित के अनुसार उसने राजू पर वार किया, लेकिन उसने रोकने का प्रयास किया। उसके बाद व्यक्ति ने उसके पेट में तेजधार हथियार से वार किया और धमकी देकर फरार हो गए। इस पर उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक व पुलिस को सूचना दी। उसके बाद उसे इलाज के लिए बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचाया गया। इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए पुलिस की टीम पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button