गोहाना :- कांग्रेस से गोहाना हलके के विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि मंगलवार रात को हुई बारिश बरसात से खेतों में ज्यादा पानी भी गर गया है। गोहाना हलके के खेड़ी दमकन, लाठ, जौली, खानपुर कलां, गढ़ी हकीकत, रतनगढ़, खिजरपुर जाट माजरा, बोहला सहित अन्य गांवों में पानी अधिक है, जिससे फसल बर्बाद हो सकती है।
ऐसे में फसलों को बर्बादी से बचाने के लिए प्रशासन को पानी निकासी के तुरंत इंतजाम करने चाहिए। जिन ड्रेनों की सफाई नहीं हुई है, उनकी जल्द सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि बड़वासनी ड्रेन व वेस्टर्न जुआं ड्रेन की भी सफाई कराकर पानी निकासी कराई जाए, ताकि किसानों की फसलों को बचाया जा सके। वहीं उन्होंने प्रशासन से शहर के सेक्टर-7, श्मशान घाट, बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर हो रहे जलभराव का भी समाधान कराने की मांग की, ताकि आमजन को कोई परेशानी न हो।



