गोहाना :- भैंसवाल कलां गांव में एक घर से संदूक समेत ढाई लाख रुपए व गहने चोरी करने के मामले में सदर थाना की पुलिस टीम ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी सोनीपत की रहने वाली है। इस मामले में भैंसवाल कलां गांव निवासी साहिल ने 21 जुलाई को सदर थाना में शिकायत दी थी कि 20 जुलाई की रात को उसके मकान के अंदर कमरे में रखे एक लोहे का संदूक को कोई चोरी कर के ले गया। उसके अनुसार संदूक में सोने-चांद के गहने और एक छोटे संदूक में ढाई लाख रुपए थे। चोर उस संदूक को भी रुपयों सहित ले गए। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



