बीपीएस महिला विश्वविद्यालय खानपुर में स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए जारी हुई पहली मेरिट लिस्ट, फ़ीस भरने की अंतिम तिथि 17 जुलाई

गोहाना / खानपुर, (अनिल जिंदल) 14 जुलाई । भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए आज पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। जिसकी फ़ीस भरने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है।
जानकारी देते हुए महिला विश्वविद्यालय के निदेशक जनसंपर्क लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ अनिल बल्हारा ने बताया कि एम.ए हिंदी की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 72.21 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 62.54 प्रतिशत रही।
एम. ए. इकोनॉमिक्स की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 77.87 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 72.88 प्रतिशत रही।
एम. कॉम. की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 79.23 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 69.32 प्रतिशत रही।
एम.बी. ए. की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 79.17 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 71.91 प्रतिशत रही।
एम. ए. संस्कृत की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 80.04 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 70.46 प्रतिशत रही।
एम. ए. राजनीति विज्ञान की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 81.54 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 68.38 प्रतिशत रही।
एम. एस. सी. मैथ की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 79.4 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 74.25 प्रतिशत रही।
एम. एस. सी. जियोग्राफी की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 75.73 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 68.13 प्रतिशत रही।
एम. एच. एम. की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 75.56 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 71.41 प्रतिशत रही।
एम.एस. सी. फिजिक्स की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 80.41 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 77.53 प्रतिशत रही।
एम. एच. एम. की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 75.56 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 71.41 प्रतिशत रही।
एम. ए. साइकोलॉजी की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 94.7 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 73.6 प्रतिशत रही।
बी. एड. साइंस स्ट्रीम की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 87.38 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 76.97 प्रतिशत रही,
वहीं बी.एड. की आर्ट स्ट्रीम की ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी कट ऑफ 82.7 प्रतिशत तथा हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी कट ऑफ 80.13 प्रतिशत रही।
डॉ अनिल बल्हारा ने बताया कि दूसरी मेरिट लिस्ट 18 जुलाई को लगेगी।