AdministrationBreaking NewsPoliticsSocialSonipatबीजेपीहरियाणा सरकार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछड़ा वर्ग के अंत्योदय परिवारों को दी बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत शगुन राशि की गई 51 हजार रूपये-उपायुक्त सुशील सारवान

सोनीपत,(अनिल जिंदल ), 09 जुलाई। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा अंत्योदय परिवारों के कल्याण हेतु एक और बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग के पात्र अंत्योदय परिवारों को दी जाने वाली शगुन राशि को बढ़ाकर 51 हजार करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उपायुक्त ने बताया कि इससे पहले यह सुविधा अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति और टपरीवास समुदाय के पात्र परिवारों को 71 हजार की राशि के रूप में प्रदान की जा रही थी। अब इस योजना के दायरे में पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले पात्र अंत्योदय परिवार भी सीधे लाभान्वित होंगे। यह निर्णय हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सम्मानजनक जीवन के अवसर पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति होगी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक अवसरों पर सहयोग मिलेगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि विवाह के 6 माह के भीतर विवाह पंजीकरण अवश्य कराया जाए। पात्र आवेदक shadi.edisha.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button