AdministrationBreaking NewsPoliticsSocialवृक्षारोपणहरियाणा सरकार

जिला में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के तहत अधिक से अधिक करें पौधारोपण-उपायुक्त सुशील सारवान

उपायुक्त सुशील सारवान ने की अपील-पर्यावरण संरक्षण में निभाएं सभी नैतिक जिम्मेदारी

सोनीपत, (अनिल जिंदल ), 09 जुलाई। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि पर्यावरण संतुलन में पेड़ पौधों की महत्ती भूमिका है और अधिक से अधिक पौधारोपण करते हुए हम वातावरण को शुद्ध रखकर पर्यावरण संरक्षण में सजग प्रहरी की भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की पर्यावरण संरक्षण पहल के तहत जिला में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी के साथ हरा भरा वातावरण तैयार किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उपायुक्त ने कहा कि मानसून का मौसम पौधारोपण के लिए उपयुक्त है, ऐसे में सभी विभाग अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान, पंचायतों, कार्यालय परिसरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर खाली पड़ी भूमि का उपयोग करते हुए पौधारोपण कार्य किया जाए। साथ ही उन्होंने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करें और बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जोड़ा जाए ताकि भावी पीढ़ी में भी हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़े।

उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए आवश्यक है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के तहत प्रत्येक नागरिक को इसमें योगदान देना चाहिए। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने उपरांत उसका रखरखाव करने की जिम्मेवारी भी निभाएं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button