गोहाना :- शहर के आदर्श नगर में गली में खड़ी एक गाड़ी की बैट्री चोरी हो गई। गाड़ी के मालिक ने एक युवक पर चोरी का आरोप लगाया और शहर थाना में शिकायत दी। आदर्श नगर निवासी प्रवीन ने पुलिस को बताया कि उसके पास टाटा एस गाड़ी है। उसने 20 जुलाई की रात को अपने घर के सामने गली में गाड़ी खड़ी कर दी थी। इसके साथ गाड़ी की बैट्री उतारकर उसके अंदर ही रख दी थी। अगले दिन उसने देखा तो गाड़ी की बैट्री नहीं मिली। आरोप है कि उसकी गाड़ी की बैट्री कॉलोनी के ही आशु ने चोरी की है। इसी के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



