CrimeGohana

गोहाना के किराना व्यापारी से मांगी 10 लाख रुपए की रंगदारी FIR दर्ज

गोहाना :- शहर के किराना व्यापारी को एक बदमाश ने फोन करके 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। यही नहीं 10 दिन में रुपए न देने पर उसके घर के ऊपर गोलियां चलाने की भी धमकी दी। इसको लेकर किराना व्यापारी ने डीसीपी को शिकायत दी। डीसीपी के आदेश पर शहर थाना की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शहर में बरोदा रोड निवासी नरेश कुमार ने डीपीसी को दी शिकायत में बताया कि शहर में जींद रोड स्थित महम मोड़ पर सतीश किराना स्टोर के नाम से दुकान है। उसके पास 22 जुलाई को सुबह करीब सवा 8 बजे एक नंबर से फोन आया। फोन पर बात करने वाले ने उससे उसका नाम और फिर काम के बारे में पूछा। उसके बाद उसने कहा कि 10 लाख रुपए तैयार रखना। इसके लिए आरोपी ने उसे 10 दिन का समय दिया। यही नहीं उसके साथ गाली-गलौज की और रुपए न देने पर घर पर गोलियां चलाने की धमकी भी दी। इसी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button