सोनीपत पुलिस के 6 कर्मचारी हुए सेवानिवृत, 2 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक व 1 सिपाही को दी भावभीनी विदाई

सोनीपत, 30 जून : आज एक विदाई समारोह में कल्याण शाखा सोनीपत में तैनात निरीक्षक जसमेर व अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत होने वाले (2 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक व 1 सिपाही) कर्मचारियों को उनकी लम्बी सेवाओं के उपरांत भावभीनी विदाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। इस समारोह में कल्याण निरीक्षक, लाईन अफसर, पुलिस प्रवक्ता, प्रवाचक, पुलिस लाईन मोहर्र व अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।
इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुये कल्याण शाखा सोनीपत में तैनात निरीक्षक जसमेर ने बतलाया कि पुलिस विभाग के 6 अधिकारी/कर्मचारी निरीक्षक नरेश कुमार, निरिक्षक ईश्वर सिंह, उप निरीक्षक प्रेमबीर सिंह, उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक जापान सिंह व सिपाही आजाद सिंह पुलिस विभाग को अपनी लम्बी सेवाएं देकर आज सेवानिवृत हुए हैं। इनके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाओं का उल्लेख करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा की वे जिस तरह अभी तक पुलिस विभाग के लिए आपने अपने आपको समर्पित किया है आगे भी समाज के लिए व अपने परिवार के लिए समर्पित रहे व उनके उत्तम स्वस्थ जीवन की कामना भी की। इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मचारियों को निरीक्षक जसमेर द्वारा सम्मान चिन्ह व उपहार देकर भी सम्मानित किया।