गोहाना एस डी एम कार्यालय में सूरत सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन

गोहाना,(अनिल जिंदल ), 30 जून : गोहाना उपमंडल अधिकारी (एस डी एम) कार्यालय में कार्यरत लाइसेंस क्लर्क सूरत सिंह के सम्मान में आज एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सूरत सिंह ने आज अपने सेवाकाल की पूर्णता पर सरकारी सेवा से विदाई ली। कार्यक्रम में उनके लंबे और अनुकरणीय सेवाकाल को याद किया गया।
सूरत सिंह ने 12 मार्च 1999 को जिला फतेहाबाद में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने 10 जुलाई 2007 को सोनीपत जिले में योगदान दिया और विभिन्न प्रशासनिक दफ्तरों में कार्यरत रहते हुए कई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वे लगभग 8 वर्ष तक सीटीएम कार्यालय में कार्यरत रहे। इसके बाद उप-तहसील राई में डेढ़ वर्ष, कंप्लेंट शाखा में नवंबर 2017 से जून 2018 तक, गन्नौर एस डी एम ऑफिस में अगस्त 2019 से, खानपुर कला में जनवरी 2020 से और फिर डीसी कोर्ट में जुलाई 2020 से कार्य किया। नवंबर 2020 से राई में और बाद में सोनीपत खानपुर में आर सी की सीट पर भी सेवाएं दीं। अंत में वे एस डी एम कार्यालय गोहाना में 7 महीने तक तैनात रहे।
सूरत सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, जो कि गृहिणी हैं, और दो विवाहित पुत्र हैं।
विदाई समारोह में अशोक कुमार (नायब तहसीलदार), आत्मप्रकाश (सुपरिंटेंडेंट), अजय कुमार (कार्यालय कानूनगो), राजेंद्र कानूनगो, सुमन (टी आर आईं ), भूपेंद्र (वेतन लिपिक), कपिल सैनी (स्टेनो), मनीष कुमार (प्रवाचक) समेत अनेक कर्मचारीगण और सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने सूरत सिंह के सेवा काल की सराहना की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।