AdministrationBreaking NewsPoliticsकेंद्र सरकारबीजेपीसंकल्प से सिद्धि 11 वर्षहरियाणा सरकार

केन्द्र में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदर्शनी में दिखी विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर भारत की तस्वीर – डॉ. अरविंद शर्मा

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने किया तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन

केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए बीते 11 वर्षों में लागू कीं अनेक योजनाएं

चित्रों, ग्राफिक्स व सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रस्तुत की गईं अभूतपूर्व उपलब्धियां

सोनीपत, (अनिल जिंदल )12 जून। केंद्र सरकार के 11 सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा गुरुवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित सरल केंद्र में तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन हरियाणा सरकार के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने फीता काटकर किया।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शनी विकसित भारत की दिशा में निरंतर अग्रसर होते देश की झलक प्रस्तुत करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया गया है, उसे साकार करने हेतु केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कार्य कर रही हैं। यह प्रदर्शनी सरकार की नीतियों और जनहित में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूलमंत्र पर चलते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं, जिनका लाभ पारदर्शी तरीके से हर पात्र नागरिक तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं ने आम जन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि इन योजनाओं से नागरिकों को न केवल सुविधा मिली है, बल्कि वे आत्मनिर्भर और सशक्त भी बने हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता को मजबूत करने की दिशा में भी केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। आज भारत वैश्विक मंच पर एक सशक्त और सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभरा है।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की बीते 11 वर्षों की उपलब्धियों को चित्रों, ग्राफिक्स और सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है। आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय, अवसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी आगामी तीन दिनों तक आमजन के लिए खुली रहेगी, ताकि अधिक से अधिक लोग केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत होकर उनका लाभ ले सकें।

इस अवसर पर सोनीपत विधायक निखिल मदान, उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, भाजपा जिला प्रभारी सतीश नांदल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, एसडीएम सुभाष चंद्र, डीडीपीओ जितेंद्र कुमार सहित अनेक गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button