AdministrationBreaking NewsSocialSonipat

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक बने और आपदा प्रबंधन में निभाएं अपनी भूमिका- उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार

गूगल फॉर्म के माध्यम से करें अपना ऑनलाइन पंजीकरण

सोनीपत, 06 जून। उपायुक्त एवं सिविल डिफेंस के जिला कंट्रोलर डॉ. मनोज कुमार ने आपदा प्रबंधन में नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में जिलावासियों से सिविल डिफेंस वालंटियर बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में सिविल डिफेंस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डॉ. कुमार ने बताया कि जिले के युवाओं, पूर्व सैनिकों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले नागरिकों को सिविल डिफेंस से जुडने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति जिला प्रशासन के सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

इच्छुक नागरिक नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर या क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण कर सकते है।

https://forms.gle/X3e1PbmvubQPyEkM6

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button