CrimeGohana

सिविल अस्पताल के नजदीक बने डॉ. मंगलसेन हर्बल पार्क में युवक ने जहरीला पदार्थ निगला ; हुई मौत

गोहाना :- बरोदा रोड स्थित सिविल अस्पताल के नजदीक बने डॉ. मंगलसेन हर्बल पार्क में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे पहले उसने परिजनों को वीडियो बनाकर भी भेजा, जिसमें उसने खुद को परेशान होने की कहा। इस दौरान सिविल अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे आपातकालीन कक्ष में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जवाहरा गांव निवासी अमित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार वह शनिवार को गोहाना आया था। यहां वह सिविल अस्पताल के पास बने डॉ. मंगलसेन हर्बल पार्क में आकर बैठ गया। पार्क में कुछ देर बैठने के बाद उसने अपनी पैंट की जेब से जहरीले पदार्थ की बोतल निकाली और उसे निगल लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो सिविल अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे देखा। इस पर कर्मचारी पार्क में बैठे दूसरे लोगों की सहायता से उसे अस्पताल के अंदर आपातकालीन कक्ष में ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई ले जाते समय अमित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शहर थाना में नियुक्त एसआई अमरदीप के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि अमित ने जहरीला पदार्थ निगलने से पहले मोबाइल से वीडियो बनाकर परिजनों के पास भेजी, जिसमें उसने कहा कि वह परेशान है। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button