CrimeGohana

चौ. देवीलाल स्टेडियम मार्केट की दुकान से एसी का कंप्रेसर पंखा चोरी FIR दर्ज

गोहाना :- देवीलाल स्टेडियम मार्केट में दुकान से एसी का कंप्रेसर पंखा चोरी होने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विकास जैन की शिकायत पर की है। बता दें कि कई दिन पहले चौ. देवीलाल स्टेडियम की मार्केट से कई दिन पहले दुकानदारों ने आरोप लगाया था कि चोर बीते दिन में तीन दुकानों के एसी के कंप्रेसर पंखे चोरी कर ले गए। इस मामले में विकास जैन ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने 23 वर्ष से देवीलाल स्टेडियम की मार्केट मे कपड़े की दुकान की हुई है। वह 20 जुलाई को अपनी दुकान के बंद करके घर चल गया था। अगले दिन सुबह आकर देखा तो उसकी दुकान की छत से एसी का कंप्रेसर पंखा नहीं मिला। इसी के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button