बी पी एस महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में आज तीन गैर शिक्षक कर्मचारी हुए विश्वविद्यालय सेवा से निवृत
गोहाना / खानपुर कलां, 30 मई। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में आज तीन गैर शिक्षक कर्मचारी विश्वविद्यालय सेवा से निवृत हो गए है।महिला विश्वविद्यालय के माडू सिंह मेमोरियल आयुर्वेदिक संस्थान में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत सरस्वती देवी 38 वर्ष व ओमवती देवी 25 वर्ष से अधिक की सेवा उपरांत आज सेवानिवृत्त हो गए। वहीं विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर लर्निंग के लाइब्रेरी अटेंडेंट राजेंदर कुमार 38 वर्ष की सेवा के उपरांत सेवानिवृत हो गए।
कुलपति कार्यालय स्थित कांफ्रेंस कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में कुलपति प्रो. सुदेश ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना की और उन्हें सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास में यहाँ कार्यरत कर्मचारियों का अभूतपूर्व योगदान रहा है। कुलपति प्रो. सुदेश ने सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को सराहना पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर महिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव ने सेवानिवृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान आज भी आपका है और आगे भी आपका रहेगा। आपके अनुभव की जब भी महिला विश्वविद्यालय को जरूरत होगी तो आपको याद किया जाएगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन ऐकडेमिक अफेयर्स प्रो संकेत विज, परीक्षा नियंत्रक डॉ संदीप दहिया, आयुर्वेद के प्राचार्य डॉ सत्य प्रकाश गौतम, इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर लर्निंग की प्राचार्य डॉ वीणा, डॉ. ए पी नायक, डॉ महेश कौशिक, डॉ सविन व वित्त अधिकारी रवि दत्त ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं दी।