AdministrationAgricultureBreaking NewsSonipat

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांव खेवड़ा में किया गया किसान जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

सोनीपत, 30 मई। भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय के द्वारा खरीफ मौसम में किसानों द्वारा ली जाने वाली विभिन्न फसलों की खेती को पूर्ण वैज्ञानिक तरीके से करने के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए शुरू किए गए विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत गांव खेवड़ा में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बागवानी विभाग से डॉ० सुभम ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक किया और बताया कि वे बागवानी खेती से किस प्रकार अपनी आमदनी का बढ़ा सकते हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कार्यक्रम में मत्स्य विभाग से गौतम भारद्वाज, पशुपालन विभाग से डॉ० सुशील दहिया किसानों को विभाग की योजनाओं के बारे में जागरूक किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र से संदीप आंतिल ने किसानों के साथ वार्तालाप की और उन्हें खेती में प्रयुक्त होने वाले सभी वैज्ञानिक पहलू के बारे में और कृषि क्षेत्र में हो रहे नित्य नए अनुसंधान, अविष्कार एवं अन्य बातों पर चर्चा की, जिससे कि किसान भाई उन्नत कृषि प्रणाली, उन्नत बीजों के किस्म, उन्नत खाद, एवं उत्तम दवाओं का प्रयोग कर अधिकतम उत्पादन लें सकेंगे।

इफको से क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने किसानों को इफको नैनो उर्वरक यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी सागरिका की प्रयोग विधि एवं महत्व की जानकारी दी गई। किसानों को ड्रोन स्प्रे तकनीक के फायदे के बारे में जानकारी साँझा की। इस दौरान वरिष्ठï वैज्ञानिक डॉ० जितेन्द्र बामल सहित अन्य कृषि विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button