भारतीय प्रजापति हीरोज संगठन के 12वें स्थापना दिवस पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और लोक निर्माण विभाग एवं जनस्वास्थ्य विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा गोहाना पहुँचे बतौर मुख्यातिथि
युवा जागरूक होकर समाज को मजबूत बनाए : डॉ अरविंद शर्मा

भाजपा सरकार योग्य युवाओं को बिना पर्ची व खर्ची के सरकारी नौकरियां देने का एतिहासिक कार्य कर रही है : रणवीर गंगवा
अनिल जिंदल, गोहाना 25 मई। शहर के सेक्टर 7 गोहाना कम्युनिटी हाल में आयोजित भारतीय प्रजापति हीरोज संगठन के 12वें स्थापना दिवस पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग, हर समुदाय के उत्थान की दिशा में गम्भीरता से काम कर रही है। गरीब, वंचित, जरुरतमंद को समाज की मुख्यधारा में लाने व उसको सशक्त बनाने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह निरन्तर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि इसी भावना पर भरोसा जताते हुए जनता-जनार्दन ने भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का काम किया है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि युवाओं को समाज के प्रति अपने दायित्व को समझना चाहिए। उनको केंद्र-प्रदेश सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक रहें और समाज के हर व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।
लोक निर्माण विभाग एवं जनस्वास्थ्य विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार पिछड़ा वर्ग की हितैषी है। वे रविवार को गोहाना के सेक्टर सात के कम्युनिटी सेंटर में भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन के 12 वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पंचायतों और शहरी निकाय के चुनाव में पिछड़ा वर्ग के लोगों को आठ प्रतिशत आरक्षण देकर उनके लिए प्रतिनिधित्व का रास्ता खोला। भाजपा सरकार योग्य युवाओं को बिना पर्ची व खर्ची के सरकारी नौकरियां देने का एतिहासिक कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शपथ लेते ही एक कलम से 25 हजार युवाओं को नौकरियां दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला आपरेशन सिंदूर चलाकर लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने संगठन को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। समारोह की अध्यक्षता आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रजापति ने की।
इस मौके पर गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, सेवानिवृत आईएएस आरएस वर्मा, प्रधान नरेश प्रजापति, विनोद प्रजापति, नरेन्द्र प्रजापति, गोविंद प्रजापति, रमेश टांक, जितेन्द्र दक्ष, सतीश सरोहा, रामेश्वर प्रजापति, रामभगत फौजी, हवा सिंह वर्मा, धर्मसिंह प्रजापति, अमित महराना, पार्षद नन्हाराम आदि उपस्थित रहे।


