Breaking NewsGohanaPoliticsSocialकेंद्र सरकारबीजेपी

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने गोहाना मे पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना के निवास पर सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 122वां एपिसोड ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुहिम मिलकर देश को बेहतर बनाना : डॉ अरविंद शर्मा

हर वर्ग के उत्थान के लिए संकल्पबद्ध हैं प्रधानमंत्री मोदी : रणबीर गंगवा

खेलो इंडिया व पेपर रिसाइकिल में हरियाणा की प्रशंसा से बढ़ा प्रदेश का गौरव

अनिल जिंदल, गोहाना, 25 मई। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेश को विकास की तिगुना रफ्तार से आगे बढ़ाने की झलक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में निरन्तर झलक रही है। पेपर रिसाइकिल में गुरुग्राम व खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा की प्रशंसा से प्रदेश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर उनकी मुहिम को आगे बढाना है, ताकि देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा किया जा सके।

रविवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने गोहाना विधानसभा के बूथ 52 पर पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 122वां एपिसोड सुना।

इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 122वें संस्करण में खेलो इंडिया में हरियाणा के खिलाड़ियों के दूसरे स्थान पर रहने की चर्चा की। बीते 10 सालों में प्रदेश में खेलो और खिलाड़ियों को लेकर अनुकूल माहौल ने जिला, प्रदेश, देश ही नहीं दुनिया भर में डंका बजाया है। उन्होंने कहा पेपर रिसाइकिल समय की मांग है, इसमें गुरुग्राम समेत कुछ स्थानों पर इसको लेकर जो काम हुए हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी प्रभावित किया है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को स्पष्ट कर दिया है कि आप्रेशन सिन्दूर महज एक सैन्य अभियान नहीं, अपितु भारत के संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। इस भावना ने पूरे देश को एकजुट करते हुए देशभक्ति के भाव से जोड़ते हुए तिरंगामई कर दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को दिनचर्या में शामिल करने व शुगर बोर्ड बनाकर मधुमेह के प्रति जागरूक रहने का संदेश हमें अपनाने की जरूरत है। उन्होंने लोकल फार वोकल मुहिम को भी गति देकर स्थानीय दुकानदार को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को न केवल सन्देश देते हैं, अपितु समाज मे हो रहे सकारात्मक प्रयासों को वैश्विक मंच उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने कहा कि आप्रेशन सिन्दूर के माध्यम से देश ही नहीं दुनिया ने भारतीय सैन्यबल की ताकत को देखा है। आज पूरा देश भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रहा है। उन्होंने खुशी जताई कि प्रदेश में हर दूसरी जनप्रतिनिधि महिला है, इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिल रहा है। सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने में महिलाओं का भरपूर योगदान है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही नहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी गम्भीर हैं। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में शहद उत्पादन से जुड़े किसानों के लिए बड़ी सम्भावनाएं बन रही हैं। हमें मिलकर इस व्यवस्था को बढ़ावा देना है। इस मौके पर रूखी गांव की प्रतिभाशाली सानिया पांचाल की जम्मू-कश्मीर के लाल चौक से कन्या कुमारी तक मैराथन को रिकार्ड समय मे पूरा करने पर वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्ड्स द्वारा सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी गई।

पूर्व विधायक रामफल चिड़ाना ने कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का स्वागत किया।

इस अवसर पर गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक, बलराम कौशिक, भूपेन्द्र मुदगिल, सतबीर वर्मा, राममेहर राठी, महेंद्र चिड़ाना आदि उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button