भगवान परशुराम जन्मोत्सव में होगी गोहाना-बरोदा की महत्वपूर्ण भागीदारी
अनिल जिंदल, गोहाना, 24 मई। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक के पहरावर में 30 मई को प्रस्तावित भगवान परशुराम जन्मोत्सव के राज्य स्तरीय समारोह में गोहाना-बरोदा विधानसभा से हजारों की संख्या में सर्व समाज पहुंचेगा।
शनिवार दोपहर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा गोहाना के सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम पहुंचे। भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने उपरांत उन्होंने आश्रम हाल में इलाक़ेभर से आए गणमान्य नागरिकों से संवाद किया। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि राज्य स्तरीय जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचेंगे।
इसमें गोहाना व बरोदा विधानसभा से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के हर कोने में जन्मोत्सव समारोह को लेकर भारी जोश व उत्साह है। उन्होंने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैम्पस पहरावर में होने जा रहे इस आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। उन्होंने कहा कि सर्व समाज द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में रोजाना बैठक करके तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस मौके पर भगवान परशुराम आश्रम प्रधान सुभाष शर्मा, जयकिशन शर्मा, शिव कुमार शर्मा, श्यामलाल वशिष्ठ, सूरजमल शर्मा, राजकुमार फौजी, रोशन मोहाना, कुलदीप कौशिक, विजय पुलत्स्य, रीना शर्मा, कमलेश सैनी, प्रवीण कपूर, वाल्मीकि आश्रम गढ़ी सराय रमेश महाराज, भूपेंद्र मुदगिल, प्रवीण खुराना, रणधीर लठवाल, कृष्ण सैनी, अरुण निनानिया, प्रभु, रामु वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।