Breaking NewsPatriotismPoliticsReligionSocialSonipatबीजेपी

30 मई को पहरावर में होगा राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम, सोनीपत न्यौता देने पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

जन्मोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि, केंद्र व प्रदेश के नेता भी करेंगे शिरकत

भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण समाज व 36 बिरादरी में भारी जोश : डॉ अरविंद शर्मा

अनिल जिंदल सोनीपत, 24 मई। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014 के बाद संत महापुरूष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत संत महापुरुषों की जयंती को सरकार के स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया। तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल की सोच को आगे बढ़ाया जा रहा है। रोहतक के पहरावर में 30 मई को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसको लेकर ब्राह्मण समाज व 36 बिरादरी में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

शनिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सोनीपत के गोहाना रोड़ स्थित ब्राह्मण भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए विप्र समाज व सर्व समाज को राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव में शामिल होने का न्यौता दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि अब प्रदेश सरकार की तरफ से गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी संस्थाओं के तीसरे कैम्पस पहरावर में राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह मनाने का निर्णय लिया गया है। 30 मई को होने वाले इस जन्मोत्सव समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, मंत्रीमंडल सहयोगी गौरव गौतम, केन्द्र सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, पालिकाओं व पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय समारोह में विप्र समाज व सर्व समाज की अहम भूमिका के चलते यह आयोजन भव्य व ऐतिहासिक होगा। इस जन्मोत्सव को लेकर प्रदेश के हर कोने में 36 बिरादरी के लोगों में उमंग और जोश को देखा जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह रैली नहीं, अपितु भावनात्मक समारोह है, जिससे प्रदेश में हजारों परिवारों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गौड़ संस्था में प्रशासक नियुक्त करते संस्था के विकास को रफ्तार देने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस मौके पर ब्राह्मण सभा प्रधान अशोक शर्मा, अनिल शर्मा व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनिल ठक्कर ने भी संबोधित करते हुए भगवान परशुराम जन्मोत्सव में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नीरज शर्मा, सूरत सिंगग, चांदकरण शर्मा, जयभगवान शर्मा, रामफल शर्मा, पूर्णमल गौड़, रामधन शर्मा, सतीश शर्मा नरेंद्र ठेकेदार, सुभाष गौड़, अश्वनि कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button