एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने की दिशा में है एक महत्वपूर्ण कदम -प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली
-जिला भाजपा मुख्यालय में गुरूवार को एक भारत-श्रेष्ठï भारत कार्यक्रम के तहत किया गया प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
अनिल जिंदल, सोनीपत, 22 मई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठï भारत कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर की थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही था कि जिस प्रकार सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की रियायसतों को तोडक़रएक श्रेष्ठï भारत का निर्माण किया था उसी प्रकार इस कार्यक्रम के तहत भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच एक निरंतर और संरचित सांस्कृतिक संबंध बनाये जा सके, जिससे सांस्कृतिक एकता और आपसी समझ को बढ़ावा मिले।
गुरूवार को भाजपा जिला मुख्यालय में एक भारत-श्रेष्ठï भारत कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली व बिहार से पूर्व सांसद कृपाल यादव ने शिरकत की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम के तहत, विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, भाषा और कला गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से, लोगों को देश की विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं के बारे में जानने और समझने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनके बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत राज्यों द्वारा एक दूसरे के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें नृत्य, संगीत, नाटक और कला प्रदर्शनी शामिल थे। इन कार्यक्रमों में विभिन्न राज्यों के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत को एक-दूसरे के साथ साझा किया और एक-दूसरे के साथ बेहतर तरीके से जुडऩे का अवसर प्राप्त किया।
इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक आंदोलन है, जो भारत की विविधता में एकता का संदेश देता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, हम भारत को एक मजबूत, विकसित और एकजुट राष्ट्र के रूप में बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्यक्रम भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच बेहतर समझ और संबंध बनाने में मदद करता है और देश की विविधता में एकता का संदेश देता है।
बैठक के दौरान दूसरे राज्यों से आकर हरियाणा में रहने वाले लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया कि कि किस प्रकार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अंत्योदय उत्थान की सोच के साथ आगे बढ़ते हुए गरीब लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है ताकि उन्हें भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।
इस मौके पर प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री डॉ० अर्चना गुप्ता, प्रदेश सह संयोजक राजकुमार कटारिया, जिलाध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज, जिला महामंत्री नवीन मंगला, जिला संयोजक नरेन्द्र भारतीय, संजय ठेकेदार, मदन चौहान सहित सभी जिला संयोजक, सह-संयोजक, विधानसभा संयोजक व सह-संयोजक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।