गोहाना में पुलिस ने अवैध हथियार की घटना में संलिप्त आरोपी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

अनिल जिंदल, गोहाना, 22 मई : जिले के थाना सदर गोहाना की पुलिस टीम नें अवैध हथियार की घटना में संलिप्त आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुरज पुत्र सुखबीर निवासी बुटाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 21 मई 2025 को थाना सदर गोहाना की पुलिस टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही सुमित अपनी पुलिस टीम के साथ दौराने गश्त महमूदपुर अड्डा पर मौजूद था कि खुफिया जानकारी प्राप्त हुई कि सुरज पुत्र सुखबीर निवासी बुटाना जिसके पास अवैध हथियार हैl जो गोहाना महमूदपुर रोड नजदीक जीन्द गोहाना हाईवे के पास सवारी के ईन्तजार में खडा है। अगर तुरंत रेड की जाये तो अवैध हथियार सहित काबु आ सकता है जो पुलिस टीम सूचना के आधार पर गोहाना महमूदपुर रोड नजदीक जीन्द गोहाना हाईवे के पास पहूँची तो एक नौजवान लडका खडा दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने काबु करके नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम सुरज पुत्र सुखबीर निवासी बुटाना जिला सोनीपत बतलाया। जो पुलिस टीम ने शक की बिनाह पर नियमानुसार तलाशी अमल में लाई तो उसकी पहनी हुई पैन्ट की दाहिनी जेब से एक देशी रिवाल्वर 32 बोर व एक जिन्दा रौन्द 32 बोर मिला व पेन्ट की बाई जेब से एक देशी पिस्टल 32 बोर मिला। इस घटना का शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।
थाना सदर गोहाना की अनुसन्धान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही रविन्द्र ने अपनी पुलिस टीम के साथ अवैध हथियार की घटना में संलिप्त आरोपी सुरज पुत्र सुखबीर निवासी बुटाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय मे पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।