कैबिनेट मंत्री की पत्नी रीटा शर्मा के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा, सेना की कार्यवाही व उनके जोश, जज्बे को सलाम
कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक तिरंगा ही तिरंगा आ रहा है नजर : डॉ रीटा शर्मा
अनिल जिंदल, गोहाना, 21 मई। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा की अगुवाई में भाजपा खानपुर मण्डल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सेना के सम्मान में कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक तिरंगा ही तिरंगा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सेना ने पूरी दुनिया को बड़ा सन्देश दिया कि भारतीय जमीन पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जिन देशों के हथियारों को भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा था, उसे हमारी मजबूत सेना ने स्वदेशी प्रणाली के माध्यम से आसमान में ही ध्वस्त कर दिया। आज पूरा देश ऑपरेशन सिन्दूर व सैन्यबल के सम्मान में तिरंगा यात्रा में उमड़ रहा है और अपनी भावनाओं को हर सैनिक के आत्मविश्वास के साथ जोड़कर मजबूती दे रहा है।
बुधवार को गोहाना के बड़ौता गांव फ्लाईओवर से भाजपा खानपुर मण्डल की तिरंगा यात्रा की शुरुआत कैबिनेट मंत्री डॉ रीटा शर्मा व गोहाना भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र मलिक के नेतृत्व में हुई। यात्रा गांव नगर, गढ़ी सराय नामदार खां, भगवान परशुराम चौक, पानीपत चुंगी, गढ़ी उजाले खां होते हुए खानपुर मोड़ पर पहुंची, जहां महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा ने कहा कि अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले का 7 मई की सुबह भारतीय सेना ने एकजुटता के साथ आतंकवाद व आतंकवादियों पर करारा प्रहार करते हुए न केवल उनके 9 ठिकानों को नेस्तानाबूद किया, अपितु 100 हार्डकोर आतंकियों का खात्मा क़िया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जिन देशों के हथियारों को भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा था, उसे हमारी मजबूत सेना ने स्वदेशी प्रणाली के माध्यम से आसमान में ही ध्वस्त कर दिया। आज पूरा देश ऑपरेशन सिन्दूर व सैन्यबल के सम्मान में तिरंगा यात्रा में उमड़ रहा है और अपनी भावनाओं को हर सैनिक के आत्मविश्वास के साथ जोड़कर मजबूती दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त और मजबूत हुआ है, अब भारत आतंकवादी हमले की निंदा नहीं करता बल्कि दुश्मन के घर में घूसकर मारने की हिम्मत रखता है।
आप्रेशन सिंदूर भारतीय सेना के पराक्रम और प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत नीति व नेतृत्व का प्रतीक है। डॉ रीटा शर्मा ने कहा कि ऑप्रेशन सिंदूर भारतीय सेना के शौर्य, साहस और समर्पण का एक ऐतिहासिक उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण आज भारत आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया में एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। हमारी सेनाएं राष्ट्र की रक्षा के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। हमारी सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर अपने पराक्रम की अदभुत मिसाल दी है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम कौशिक, मण्डल अध्यक्ष प्रवीण खुराना, मण्डल अध्यक्ष भूपेन्द्र मुदगिल, सुरेन्द्र बड़ौता, दिलावर सरपंच, रविन्द्र सरपंच, संजू हुड्डा सरपंच, सूरजमल, रीना शर्मा, कमलेश सैनी, दीपक, शेर सिंह बेडवाल, अरुण निनानिया, सुभाष सैनी, सरिता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।