बिचपड़ी गाँव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में बीजेपी महिला मोर्चे ने किया भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
अनिल जिंदल, गोहाना, 20 मई : आज 20 मई को बिचपड़ी गाँव में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ऐतिहासिक सफलता और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बीजेपी के महिला मोर्चे ने एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल से लेकर हनुमान मंदिर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में देशभक्तों ने भाग लिया। स्कूली बच्चों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लेकर इस यात्रा की शोभा बढ़ाई।
भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय हिंद जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। यह यात्रा केवल तिरंगा लेकर चलने का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह हमारे वीर जवानों के सम्मान और देश की एकता व अखंडता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक रही।
महिलाओं की विशेष भागीदारी :
भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली की धर्मपत्नी श्रीमती गीता कौशिक ने इस कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंदरजीत विरमानी, भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रीना शर्मा, सोनीपत से पार्षद बबीता, मुंडलाना ब्लॉक चेयरपर्सन श्रीमती सुशीला, बिचपड़ी की सरपंच श्रीमती राजेश देवी, सविता सरपंच, कृष्णा सरपंच, ऋतु सरपंच, शीला, राजपति, पिंकी, यशवंती, उर्मिला, रेणु, रेखा, कंता, आर्टी, बबीता, सोनू, सरोज, बाला सहित अनेक बहनों ने सक्रिय रूप से भाग लिया |
भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, डॉ. ओमप्रकाश, राजेश भावड़, आज़ाद जागसी, कुलदीप कौशिक, सूरजमल छापरा, सत्यवान आर्य, मांगलीराम, डॉ. देवेंद्र, बिजेंद्र मलिक, प्रदीप सांगवान, राम मेहर राठी, मनोज, साधु राम, जसबीर, राजकुमार वाल्मीकि, सुरेंद्र मोर, भूपेंद्र सांगवान, सुनील सांगवान, संदीप मलिक, कुलदीप सेन, सुखपाल, भीम सरपंच गंगाना एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह आयोजन राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने वाला एक प्रेरणादायक क्षण बना, जिसमें सभी ने एक स्वर में देश के सम्मान और सुरक्षा के लिए समर्पण का संकल्प लिया।