गोहाना :- जवाहर लाल नेहरू स्कूल में शनिवार को शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में स्नेहा ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय और राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अन्वी ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय व वंश मोर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को एमडी सुनील शर्मा व प्राचार्य सचिन शर्मा ने सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को क्रांतिकारियों के बारे में भी बताया। इसके साथ ही देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले क्रांतिकारियों का सदैव सम्मान करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सूरत शर्मा, राजकुमार नीति, राजवीर सांगवान, मनजीत कुमार, मनीषा, ज्योति, मीना, सोनिया आदि उपस्थित रहे।



