गोहाना :- मान इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थी परिषद के गठन के साथ ही शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 12वीं से वंश ढुल को हेड ब्वॉय और अंजली मलिक को हेड गर्ल चुना गया। इनके साथ ही स्पोर्ट्स कैप्टन वंश गोयल समेत 54 विद्यार्थियों को अलग-अलग पदों पर चुना गया। इसके बाद विद्यार्थियों को चेयरमैन दीपक मान व प्राचार्य मंजू मान ने उनके कर्तव्यों व दायित्वों से अवगत कराया और उनका पालन करने की भी शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन हमारे पूरे जीवन का एक अहम समय होता है। इस समय में कर्तव्यों एवं सद्भावना के गुणों का संचार करने के लिए ही प्रत्येक वर्ष विद्यार्थी परिषद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर सचिन कुमार, आशु रानी आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Check Also
Close


