गोहाना :- भैंसवाल कलां गांव में चोर घर से संदूक समेत 2.50 लाख रुपए व सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। मकान मालिक को घटना का पता सुबह उठने के बाद पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। भैंसवाल कलां गांव के बावला पाना निवासी साहिल ने पुलिस को बताया कि वे तीन भाई हैं। उसके दो भाई दिल्ली में रहते हैं। वह अपने माता-पिता के पास गांव में ही रहता है। वह हाल में अपना नया मकान बना रहा है। उसके अनुसार मकान में 20 जुलाई की देर शाम वह सो गए थे। मकान के कमरे में लोहे का संदूक रखा था, जिसमें सोने-चांदी के गहने थे। इसके अलावा उसमें एक छोटा संदूक भी था, जिसमें करीब 2.50 लाख रुपए रखे थे। आरोप है कि चोर रात के समय बड़े संदूक से गहने व छोटे संदूक समेत 2.50 लाख चोरी कर ले गए। वह सुबह उठा तो उसे इसकी जानकारी लगी, जिसको लेकर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
नगर परिषद गोहाना ने स्वच्छ सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन
17 hours ago
गोहाना के समाधान शिविर मे 5 शिकायतें आईं, SDM अंजलि क्षोत्रिय ने अधिकारियों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिये
2 days ago

