EducationGohana

नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

गोहाना :- गीता विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को लोकमान्य तिलक की जयंती मनाई गई। इस दौरान स्कूल में नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी दिव्यानंद ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता हर्षिता व शिवम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रबंध समिति के सदस्य सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए दृढ संकल्प करें। लक्ष्य निर्धारित कर किया गया परिश्रम कभी विफल नहीं होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने का भी संदेश दिया। इस अवसर पर प्राचार्य अश्विनी कुमार, संजय मेहंदीरत्ता, कोमल जैन, सुरेंद्र गर्ग, विनोद जैन, केएल पिपलानी, सुषमा लठवाल आदि उपस्थित थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button