गोहाना :- कथूरा गांव में अपने खेत से वापस घर आ रहे किसान को एक स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान घायल हो गया। किसान की शिकायत पर बरोदा थाना की पुलिस ने आरोपी चालक पर मामला दर्ज किया है।
कथूरा गांव निवासी बलजीत ने पुलिस को बताया कि वह 20 जुलाई को घर से अपने खेत में काम करने के लिए गया था। वहां से देर शाम करीब आठ बजे अपने घर की तरफ पैदल आ रहा था। जब वह रास्ते में गांव की ड्रेन के पास पहुंचा तो चिड़ी की तरफ से एक व्यक्ति स्कूटी को लापरवाही से चलाता हुआ आया और पीछे से उसे टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया और स्कूल चालक वहां से फरार हो गया। कुछ समय बाद वहां गांव का ही अनिल आया, जिसने उसके परिवार वालों को सूचना दी। इस पर उसका लड़का मौके पर पहुंचा और उसे इलाज के लिए बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले गया, जहां से उसे रोहतक स्थित पीजीआई रेफर कर दिया।



