AdministrationBreaking NewsSocialSonipatकेंद्र सरकारहरियाणा सरकार

सिविल डिफेंस वालंटियर बनें और आपदा प्रबंधन में निभाएं अपनी अहम भूमिका : डीसी डॉ. मनोज कुमार

15 मई को सुभाष स्टेडियम में दोपहर बाद 02 बजे आयोजित होगा प्रशिक्षण शिविर

सोनीपत, 13 मई। उपायुक्त एवं सिविल डिफेंस के जिला कंट्रोलर डॉ. मनोज कुमार ने आपदा प्रबंधन में नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में जिलावासियों से सिविल डिफेंस वालंटियर बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में सिविल डिफेंस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, और इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।

डॉ. कुमार ने बताया कि जिले के युवाओं, पूर्व सैनिकों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले नागरिकों को सिविल डिफेंस से जुडऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति जिला प्रशासन के सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

प्रशिक्षण शिविर का आयोजन – 15 मई, दोपहर 2:00 बजे, सुभाष स्टेडियम:-

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

डीसी ने बताया कि इस बार 6,000 सिविल डिफेंस वालंटियर्स तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। पंजीकृत वालंटियर्स के लिए गुरुवार, 15 मई को दोपहर बाद 02:00 बजे सुभाष स्टेडियम, सोनीपत में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में राहत, बचाव एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे वालंटियर्स आपात स्थिति में प्रभावी सहयोग दे सकें।

पंजीकरण के लिए ऑनलाइन लिंक और क्यूआर कोड उपलब्ध:-

डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि सिविल डिफेंस वालंटियर बनना एक सम्मानजनक और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। यह सेवा पूर्णत: निस्वार्थ होती है, जिसमें वालंटियर्स संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करते हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

इच्छुक नागरिक नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर या क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं https://forms.gle/X3e1PbmvubQPyEkM6

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button