Breaking NewsBusinessPoliticsSocialSonipatबीजेपीहरियाणा सरकार

आमजन को एक छत के नीचे मिलेंगे हैफेड और वीटा के उत्पाद, प्रदेश में इस साल स्थापित किए जाएंगे 350 वीटा बूथ : डॉ अरविंद शर्मा

हरियाणा किसी का हक छीनता नहीं, अपना हक छोड़ता नहीं

पाकिस्तान चालक, शातिर, भारत ने हर मोर्चे पर दिया कड़ा जवाब

सोनीपत, 12 मई। सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में हैफेड और वीटा के गुणवत्तापरक उत्पाद जल्द ही एक छत के नीचे मिलेंगे। इसके लिए डेयरी फेडरेशन और हैफेड मिलकर मॉडल पार्लर स्थापित करेंगे। इससे विश्वस्तरीय उत्पादों की बडी रेंज आमजन को उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की घोषणा के अनुरूप इस साल प्रदेश में 350 नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे।

सोमवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा व उनकी धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा सोनीपत में कामी रोड पहुंचे तथा श्याम महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा स्थापित वीटा बूथ का लोकार्पण किया।

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा वीटा बूथ के लिए आगे आना दर्शा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार भरपूर अवसर उपलब्ध करवा रही है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह देश के हर परिवार को सहकार से जोड़ने के संकल्प पर आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने भी वर्तमान वित्त वर्ष में सहकारिता विभाग को 58.8 प्रतिशत अधिक बजट आबंटित किया है। उन्होंने कहा कि डेयरी फेडरेशन इस साल प्रदेश में 15 प्रतिशत अधिक दूध संकलन के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ेगा। वहीं मुख्यमंत्री दूध प्रोत्साहन योजना के तहत दूध उत्पादकों के लिए 70 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आबंटन उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर चिलिंग प्लांट स्थापित करने व हर खण्ड में दूध संकलन केंद्र स्थापित करने की कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

शातिर है पाकिस्तान, भारत ने हर मोर्चे पर दिया मुंहतोड़ जवाब:-

पत्रकारों द्वारा भारत-पाकिस्तान तनाव व सीजफायर पर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान बड़ा शातिर और चालाक देश है। उन्होंने कायराना हरकत की, जिसका भारतीय सेना ने देश की भावना के अनुरूप मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के इरादों पर आप्रेशन सिन्दूर के माध्यम से 9 आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूद किया गया। उन्होंने कहा कि सेना की सटीक कार्यवाही की बदौलत आज सीमा पर शांति का माहौल है। आज देश भी चौकस है और देश की सेना भी। उनके द्वारा किसी भी हिमाकत का भविष्य में भी कड़ा जवाब दिया जाएगा।

हरियाणा का दिल बहुत बड़ा, हक छोड़ेंगे नहीं :-

कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने पंजाब द्वारा हरियाणा को पानी देने को लेकर बढ़ाए गए तनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश जब पाकिस्तान के साथ तनाव से जूझ रहा था, उस समय पंजाब की सरकार पानी पर अटकी हुई थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा का दिल बहुत बड़ा है। वो न तो किसी दूसरे का हक छीनता है और न ही अपना हक छोड़ता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को अदालत और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के निर्णयों का सम्मान करना चाहिए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button