गोहाना :- राजकीय स्कूल लाठ में गुरुवार को क्लस्टर मीटिंग हुई। इसमें शिक्षकों को टैबलेट के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाने और उसके सही प्रयोग से संबंधी जानकारी दी गई। क्लस्टर प्रबंधक आशीष नरवाल ने कहा कि शिक्षा विभाग ने टैबलेट बेस शिक्षा शुरू की है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। विद्यार्थियों को टैबलेट से बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को अपडेट होना जरूरी है। शिक्षक अपडेट होने से ही टैबलेट बेस शिक्षा कारगर साबित हो सकती है। उन्होंने शिक्षकों को टैबलेट संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने की भी जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य अनिल गोयल, बीरआरसी इंदुबाला, आज़ाद सिंह, राजीव, रेणुका, वेद प्रकाश, सवीन, राधेश मौजूद रहे।
Related Articles
Check Also
Close


