गोहाना :- राजकीय कन्या पाठशाला आहुलाना में अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उन अभिभावकों को सम्मानित किया गया, जिनके बच्चों का चयन जवाहर नवोदय स्कूल के लिए हुआ है। स्कूल की मुख्य अध्यापक नवीन कुमारी ने जवाहर नवोदय स्कूल के लिए चयनित विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय स्कूल के लिए पाठशाला की दो छात्राओं का चयन हुआ है। इनमें रिया और खुशबु शामिल हैं। इसके अतिरिक्त छात्रा अंजलि का नाम वेटिंग लिस्ट में आया है। जवाहर नवोदय स्कूल में छात्राओं को नि:शुल्क एवं बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। इस अवसर पर सुनील, प्रदीप मलिक, कुलदीप, दिलबाग, कृष्ण मलिक, शीलकराम, अनिता, बिंदू, अनिता व अन्य उपस्थित रहे।
Related Articles
Check Also
Close


