गोहाना :- शहीद स्मारक पर शहर के सामाजिक संगठनों ने क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि मनाई। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने स्मारक पर बटुकेश्वर दत्त की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि बटुकेश्वर दत्त भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे। उनका जीवन संघर्ष और देशभक्ति का श्रेष्ठ उदाहरण है जो युवाओं को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। मौके पर आजाद डांगी, सुरेश, साहब राम इंदौरा, गुलाब खान, जुगनू बजाज, जगमहेंद्र , बलवान, रामफल , धर्मवीर मलिक व विक्की चौहान मौजूद रहे।
Check Also
Close



