गोहाना :- सिटी थाना पुलिस ने सट्टेबाजी के आरोप में देवीपुरा निवासी जयभगवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से 3880 रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को देवीपुरा में अवैध रूप से सट्टेबाजी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को वहां एक युवक सट्टेबाजी करते हुए मिला। अवैध रूप से सट्टेबाजी करने पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।



