EducationGohana

आहुलाना कन्या प्राथमिक पाठशाला का मेन गेट हुआ जर्जर ; हादसा होने का डर

गोहाना :- आहुलाना स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला का ईंटों से बना हुआ मेन गेट जर्जर हालत में है। गेट काफी पुराना होने के कारण छज्जा गिर चुका है। बरसात में अब अभिभावकों को मेन गेट गिरने का डर सता रहा है। गांव के सरपंच कुलदीप और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से मेन गेट को तोड़कर नवनिर्माण करवाने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लड़कियों के लिए प्राथमिक पाठशाला बनी हुई है। इसका भवन और मेन गेट काफी पुराना हो चुका है। स्कूल में प्रतिदिन सैकड़ों छात्राएं पढ़ने के लिए आती हैं। स्कूल में आने का एक ही प्रवेश द्वार है। यह प्रवेश द्वार जर्जर हालत में है। उन्होंने कहा कि स्कूल का मेनगेट ईंटों से बना हुआ है। काफी समय पहले मेन गेट का छज्जा गिर गया था। छज्जे से अब लोहे के सरिए निकले हुए हैं। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से गेट का नवनिर्माण करवाने की मांग की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अधिकारियों से गेट निर्माण की मांग की है ^गांव में बनी प्राथमिक पाठशाला का गेट जर्जर हालत में है। छोटी बच्चियों का आना-जाना यहीं से होता है। गेट का मलबा गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। शिक्षा अधिकारियों से गेट को तोड़कर नया गेट तैयार करने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। – कुलदीप, सरपंच, आहुलाना

^आहुलाना गांव में प्राथमिक पाठशाला का गेट पुराना है। गेट का निरीक्षण करवाया जाएगा। असुरक्षित होने पर गेट हो हटा दिया जाएगा। प्रयास है कि स्कूल की छात्राओं के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो। आनंद शर्मा, बीईओ, कथूरा

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button