गोहाना :- गढ़ी उजाले खां गांव में जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें रानी और काजल घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां रेफर कर दिया गया। रानी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानी ने बताया कि उनका सूरज के साथ जमीनी विवाद चला हुआ है। मंगलवार शाम को वह बहन के साथ घर पर थी। कुछ देर बाद सूरज वहां आया और गाली गलौज करने लगा। गाली देने का विरोध करने पर उसकी पत्नी मंजू व उनकी बड़ी बहन सीमा ने मकान की छत से ईंटें बरसानी शुरू कर दी। ईंटें लगने से वे दोनों बहनें घायल हो गई। आरोप है कि उन्होंने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Articles
नगर परिषद गोहाना ने स्वच्छ सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन
19 hours ago
गोहाना के समाधान शिविर मे 5 शिकायतें आईं, SDM अंजलि क्षोत्रिय ने अधिकारियों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिये
2 days ago

