गोहाना :- रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रा करने वालों ने वाट्स एप ग्रुप बना रखा है, जिससे वह एक दूसरे को चेकिंग स्टाफ की जानकारी देते हैं । रोडवेज फ्लाइंग टीम ने गोहाना-आगरा रूट की बस में ग्रुप में सूचना शेयर करते युवक को पकड़ा। उस ने ग्रुप में खेड़ी दमकन फ्लाइंग, आगे क्लीयर लिखकर भेजा था।उसके फोन में पांच अलग-अलग ग्रुप थे। इनमें अलग-अलग गांवों से 1066 युवक जुड़े हैं। उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
गांव से लेकर कई क्षेत्र के कई युवा रोडवेज में बिना टिकट चलते हैं। वे चेकिंग स्टाफ से बचने के लिए वाट्स ग्रुप बना रखे हैं। इसमें यदि कोई युवा किसी बस में चलता है तो वह फ्लाइंग टीम की जानकारी अपडेट करते रहते हैं। गुरुवार को सब-डिपो का फ्लाइंग दस्ता सोनीपत रोड पर खेड़ी दमकन गांव के पास बसों की जांच कर रहा था। सुबह करीब 7:35 बजे गोहाना से आगरा रूट पर चलने वाली बस आई। अधिकारियों ने बस को रुकवाकर यात्रियों के पास टिकट की जांच शुरू कर दी। इस अधिकारियों को एक युवक ग्रुप पर फ्लाइंग टीम होने की सूचना अपटेड करते हुए पकड़ा।युवक ने अपनी पहचान ढुराना गांव निवासी रवि के रूप में दी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार युवक के पास मोहाना तक का टिकट था, जबकि उसे सोनीपत तक जाना था। अधिकारियों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने रोडवेज को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की शिकायत दर्ज करवाई है।
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार युवक के फोन में पांच ग्रुप एक्टिव थे। प्रत्येक ग्रुप में एडमिन की संख्या तीन से चार है। रोडवेज अधिकारियों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर सभी ग्रुपों के एडमिन पर कार्रवाई करने की मांग की है।
^रोडवेज बस में मोबाइल से दूसरे युवकों को फ्लाइंग टीम की जानकारी देते युवक को पकड़ा है। युवक वाट्सएप ग्रुपों में जानकारी शेयर करता था। उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। रमेश कुमार, इंचार्ज, फ्लाइंग टीम, गोहाना



