Haryana

Haryana Weather: तापमान में उछाल से बढ़ी बेचैनी, क्या पश्चिमी विक्षोभ देगा राहत?

Haryana Weather: मौसम में बदलाव के साथ बुधवार को राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा के कई जिलों में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि भिवानी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बढ़ते तापमान के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार से सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। इस विक्षोभ के प्रभाव से हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, नमी में हो सकती है बढ़ोतरी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 3 अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर 4 अप्रैल तक बना रहेगा। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ सकती है और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति की हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। हाल ही में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम ठंडा हुआ था और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था, लेकिन अब गर्मी तेजी से बढ़ रही है।

Haryana Weather: तापमान में उछाल से बढ़ी बेचैनी, क्या पश्चिमी विक्षोभ देगा राहत?

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

हरियाणा में कहां कितना रहा तापमान?

हरियाणा में लगातार बढ़ते तापमान के कारण कई शहरों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हिसार, फरीदाबाद, नारनौल, सिरसा और रोहतक जैसे शहरों में गर्मी तेज हो गई है।

  • अंबाला: न्यूनतम 15.5°C, अधिकतम 34.7°C
  • फरीदाबाद: न्यूनतम 15.3°C, अधिकतम 36.1°C
  • गुरुग्राम: न्यूनतम 13.9°C, अधिकतम 34.9°C
  • हिसार: न्यूनतम 12.9°C, अधिकतम 36.4°C
  • करनाल: न्यूनतम 10.9°C, अधिकतम 34.2°C
  • कुरुक्षेत्र: न्यूनतम 13.3°C, अधिकतम 33.9°C
  • नारनौल: न्यूनतम 12.3°C, अधिकतम 36.5°C
  • पानीपत: न्यूनतम 12.8°C, अधिकतम 34.1°C
  • रोहतक: न्यूनतम 15.5°C, अधिकतम 37°C
  • सिरसा: न्यूनतम 15°C, अधिकतम 36°C

हिमाचल में भी गर्मी का असर, 30 डिग्री पार पहुंचा तापमान

हिमाचल प्रदेश में भी धूप के चलते तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। अब पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी गर्मी बढ़ने लगी है। राज्य के छह स्थानों – बरठीन, धौला कुआं, मंडी, कांगड़ा, ऊना और सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। पहाड़ी इलाकों में भी दिन के समय तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button