Haryana

Haryana News: फरीदाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट – चार लोग आग में झुलसे हालत गंभीर!

Haryana News: फरीदाबाद के सरन थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम गैस सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। इसमें एक परिवार के तीन सदस्य और गैस एजेंसी का एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद सभी घायलों को बढ़खल स्थित बादशाह खान अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।

सिलेंडर की खराबी बनी हादसे की वजह

घटना के अनुसार परिवार के मुखिया ने राज गैस एजेंसी से नया सिलेंडर लिया था। शुक्रवार शाम जब गैस खत्म हो गई तो उन्होंने दूसरा सिलेंडर लगाया लेकिन वह सही से काम नहीं कर रहा था। शिकायत करने पर एजेंसी कर्मचारी नीरमल शर्मा मौके पर पहुंचे।

कर्मचारी की लापरवाही से लगी आग

कर्मचारी ने सिलेंडर की जांच करते हुए गैस निकाली और किचन में ही माचिस जलाई। तभी अचानक आग लग गई। इस हादसे में परिवार के जवक उनके बेटे सचिन बेटी पिया और कर्मचारी नीरमल आग की चपेट में आ गए।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

Haryana News: फरीदाबाद में सिलेंडर ब्लास्ट – चार लोग आग में झुलसे हालत गंभीर!

घायलों को दिल्ली किया रेफर

पड़ोसियों ने घायलों को बाहर निकाला और Dial 112 पर सूचना दी। पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही ASI श्याम सुंदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि तीन परिजन और एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए थे। पुलिस ने फौरन उन्हें अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button