गोहाना :- मनोज जाले को संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जूनियर फैलोशिप अवॉर्ड मिला है। मनोज जाले ने इसका सारा श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया। मनोज जाले कलाकार होने के साथ ही हरियाणवी लोक नृत्य प्रशिक्षक भी हैं। वह वर्तमान में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण (सीसीआरटी) केंद्र की जूनियर फैलोशिप योजना में उनका चयन हुआ था। योजना के तहत फैलोशिप के लिए उनका ऑनलाइन साक्षात्कार भी हुआ था। अब साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर उन्हें फैलोशिप अवॉर्ड मिला है।



