गोहाना सीआईए स्टाफ टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कुलदीप उर्फ छोटू वजीरपुरा गांव का रहने वाला है। सीआईए की टीम ने उसके खिलाफ शहर थाना में केस दर्ज कराया है। एएसआई दलबीर के अनुसार पुलिस टीम जींद रोड स्थित वजीरपुरा मोड़ पर गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने वहां संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए एक युवक को काबू किया और उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास एक अवैध देसी पिस्तौल मिला। उनके अनुसार पिस्तौल लोड था, जिसमें एक कारतूस मिला। इसी के आधार पर पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Check Also
Close



