GohanaPolitics

कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से करी मुलाकात

कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन पूर्व एडीजी एचआर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। हरियाणा कोऑर्डिनेटर बलबीर सिंह ने बताया कि पुलवामा में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की दर्दनाक हादसे की आज तक जांच नहीं हुई। जो कि गहन चिंता का विषय है। पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि अर्ध सैनिक बलों के कारण संसद से सरहदों, कश्मीर से मणिपुर तक चाक चौबंद के कारण ही राष्ट्र सुरक्षित है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

साथ ही राज्यों में अचानक से आई बाढ़ भूकंप के दौरान एनडीआरएफ जवानों द्वारा आमजन माल की सुरक्षा, बचाव व राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ जवानों की तारीफ की। देश के वास्तविक चौकीदारों को पुरानी पेंशन से वंचित किए जाने पर केंद्रीय सरकार के प्रति नाराजगी जताई। वहीं, एचआर सिंह द्वारा सैनिक कल्याण बोर्ड की राज्यों में अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड व अर्धसैनिक झंडा दिवस कोष की स्थापना न होने पर रोष जाहिर किया। इस मौके पर महासचिव रणवीर सिंह मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button