Breaking NewsChandigarhनगर निकाय चुनावहरियाणा सरकार
शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 7 नगर निगमों, 4 नगर परिषदों तथा 21 नगरपालिकाओं, दो नगर निगमों में मेयर पद, एक नगर परिषद में प्रधान, दो नगर पालिकाओं में प्रधान और तीन नगर पालिकाओं के वार्डों में वार्ड सदस्य के लिए उप-चुनाव आज 2 मार्च को होगा

चंडीगढ़ :-हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त श्री धनपत सिंह ने बताया कि प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में 7 नगर निगमों, 4 नगर परिषदों तथा 21 नगरपालिकाओं में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 2 मार्च को होगा।
साथ ही दो नगर निगमों में मेयर पद, एक नगर परिषद में प्रधान, दो नगर पालिकाओं में प्रधान और तीन नगर पालिकाओं के वार्डों में वार्ड सदस्य के लिए उप-चुनाव के लिए भी 2 मार्च को ही मतदान होगा। इसके अलावा नगर निगम पानीपत में मेयर एवं सभी वार्डों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान की तिथि 9 मार्च रहेगी।
श्री धनपत सिंह ने मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में बढ़ चढ़ कर मतदान करें। चुनाव में केवल वही मतदाता मताधिकार का उपयोग कर सकेगा जिसका नाम सम्बन्धित नगर निगम/नगर परिषद अथवा नगरपालिका की मतदाता सूची में शामिल है।