BPS महिला यूनिवर्सिटीBreaking NewsEducationGohanaहरियाणा सरकार

बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय में महिला विश्वविद्यालय के संस्थापक भगत फूल सिंह  का 140 वां जन्मदिन मनाया गया बहुत धूमधाम से, कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत  

यही छात्राएं चलाएंगी देश, हमारी बेटियां अपार प्रतिभा की धनी -डॉ अरविंद शर्मा  

 

गोहाना/ खानपुर कलां – 24 फरवरी। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में आज महिला विश्वविद्यालय के संस्थापक भगत फूल सिंह जी का 140 वां जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया गया। आज महिला विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग द्वारा भारत सरकार के पार्लियामेंट्री अफेयर्स के तत्वाधान में 17 वीं नेशनल यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के सहकारिता , कारागार एवं विरासत व पर्यटन मामलों के कैबिनेट मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा में शिरकत की। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश ने की। युवा संसद में निर्णायक की भूमिका संसदीय कार्य प्रणाली की प्रतिनिधि डॉ शालिनी शर्मा व शिक्षाविद प्रो मंजू परुथी ने निभाई।

डॉ अरविन्द शर्मा ने महिला परिसर में पहुंचने पर भगत फूल सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि आज एक ऐसे महापुरुष का जन्मदिन है जिन्होंने न केवल शिक्षा बल्कि समाज के हित में भी अनेक कार्य किए। उनका नाम इतिहास के पन्नों में अमर है। उन्होंने युवा संसद के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ये हमारी बेटियां आने वाले समय में देश चलाएंगी। ऐसे आयोजन करने से छात्राओं में नेतृत्व के भाव आते है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां अपार प्रतिभा की धनी है। खुद को एक नेता के रूप में प्रस्तुत करना ये इनकी कौशलता को दर्शाता है। डॉ शर्मा ने कहा कि बेटियों जीवन में कितनी भी ऊंचाई पर पहुंचना पर अपनी जड़ों को मत छोड़ना। अपने संस्कार मत भूलना। इस अवसर पर बहन सुभाषिनी के जीवन पर लिखी पुस्तक सुभाषिनी गौरव गाथा का विमोचन करते डॉ अरविन्द शर्मा ने कहा कि बहन जी का जीवन त्याग की एक अनोखी मिसाल है। उनके जीवन चरित्र का अध्ययन सभी को करना चाहिए।

युवा संसद के शुरुआत में सभी नए सांसदों के शपथ ग्रहण करने के उपरांत प्रधानमंत्री की भूमिका निभा रही छात्रा रितिका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वो एक अद्भुत अर्थशास्त्री व सच्चे देश भगत थे।

प्रश्न ऑवर में बोलते हुए विपक्ष के सांसद के रूप में निधि ने “एक राष्ट्र एक चुनाव” को राज्यों की स्वतंत्रता और भारत के संघीय ढांचे के लिए खतरा बताया और कहा की यह व्यवस्था लोकतंत्र के विरुद्ध है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सरकार की तरफ से कानून व न्याय मंत्री के रूप में जवाब देते हुए छात्रा लक्षिता ने कहा कि “एक राष्ट्र एक चुनाव ” लोकतंत्र को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने का एक दूरदर्शी कदम है। वर्तमान में भारत में बार बार होने वाले चुनाव से प्रशाशनिक कार्य बाधित होते है ,आचार सहिंता लागू होने से विकास योजनाएं रुक जाती है, और भारी आर्थिक खर्च सरकार पर पड़ता है।

विपक्ष सांसद की भूमिका में आकांशा त्यागी ने सरकार से नीट 2024 पेपर लीक मामले में सवाल पूछते हुए कहा कि लाखों अभ्यर्थी एक आस में पेपर की तैयारी करते है लेकिन सरकार का भ्र्ष्टाचार और धांधली उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर देता है।

शिक्षा मंत्री की भूमिका में जवाब देते हुए अन्नू स्वामी ने कहा कि सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश पहले ही दे दिए है, और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं दिया जाएगा।

विपक्ष की सांसद दीक्षा ने नीट के अलावा नेट पेपर लीक मामले को भी युवा संसद में उठाया।

युवा संसद में विदेशी पलायन का मुद्दा भी उठाया गया।

संसदीय कार्य प्रणाली की प्रतिनिधि डॉ शालिनी शर्मा ने छात्राओं की कार्य प्रणाली को सराहते हुए कहा कि इन छात्राओं को संसद की सीधी कार्य प्रणाली भी दिखाई जानी चाहिए। जिससे इनके आत्मविश्वास को और अधिक बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि 17 वीं युवा संसद का पहला संस्करण महिला विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया है। डॉ शर्मा ने युवा संसद के 6 विजेता सांसदों की भी घोषणा की तथा बताया कि इन छात्राओं के प्रमाण पत्र संसदीय कार्य प्रणाली विभाग से आते है। उन्होंने बताया कि युवा संसद में प्रथम स्थान स्पीकर की भूमिका निभा रही छात्रा शिखा ने प्राप्त किया दूसरा स्थान प्रधानमंत्री की भूमिका में रितिका ने , तीसरा स्थान कानून एवं न्याय मंत्री लक्षिता ने , चौथा स्थान शिक्षा मंत्री रही अन्नू स्वामी ने , पांचवा स्थान विपक्ष सांसद कृतिका ने तथा छठा स्थान विपक्ष की सांसद सारा त्यागी ने प्राप्त किया।

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में महिला विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश ने कहा कि यह परिवर्तन का समय है। आगे बढ़ने का समय है , और हमारी छात्राओं की प्रतिभा विभिन कार्यक्रमों के माध्यम से निखर कर सामने आ रही है। कुलपति ने कहा कि जिस तरह से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है, निश्चित ही देश का भविष्य और भी सुनहरा होने वाला है।

कार्यक्रम की निदेशक प्रो श्वेता सिंह ने बताया कि इस युवा संसद में विश्वविद्यालय के विभिन विभागों की 55 छात्राओं ने भाग लिया।

मंच संचालन डॉ महेश शर्मा ने किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा युवा संसद की कोऑर्डिनेटर डॉ कृतिका दहिया ने रखी।

इस कार्यक्रम में प्रो रवि भूषण , डॉ मंजू पंवार , प्रो जगदीप सिंगला , प्रो अशोक वर्मा, प्रो विजय नेहरा, डॉ सुमन दलाल, निदेशक जन सम्पर्क कर्नल डॉ अनिल बल्हारा तथा बलराम कौशिक भी मौजूद रहे।

 

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button