Breaking NewsGohanaReligionSocial

सोनीपत के कांग्रेसी सांसद सतपाल ब्रह्मचारी अपनी सांसद निधि का आधा गौशालाओं को देंगे दान

कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने अपनी सांसद निधि से गोहाना की दोनों गौशालाओं के लिए 11-11 लाख रुपए किए मंजूर, नई बैरक का भी लोकार्पण

गोहाना :- गोहाना शहर की देवी नगर स्थित श्रीकृष्ण आदर्श गौशाला में वार्षिकोत्सव भव्य एवं धूमधाम से मनाया गया | इस आयोजन के मुख्य अतिथि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी रहे | कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने देवी नगर की श्रीकृष्ण आदर्श गौशाला में 40 दुधारू गायों के बैठने की क्षमता वाली नई बैरक का लोकार्पण भी किया। 16 लाख की कुल लागत में 7.11 लाख रुपए का योगदान इस गौशाला के अध्यक्ष तायल ने स्वयं व्यक्तिगत रूप से दिया तथा बाकी का व्यय गौशाला द्वारा किया गया।

वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता मेजबान श्रीकृष्ण आदर्श गौशाला के अध्यक्ष घनश्याम तायल ने की।संयुक्त संयोजन उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, सचिव राम कुमार गर्ग, सह सचिव शुभम लोहिया और कोषाध्यक्ष अनिल गोयल ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने अपनी सांसद निधि से शुक्रवार को दोनों गौशालाओं के लिए 11-11 लाख रुपए मंजूर किए। इस मंजूरी की घोषणा उन्होंने देवी नगर स्थित श्रीकृष्ण आदर्श गौशाला के वार्षिकोत्सव में की। इस गौशाला के लिए 11 लाख के साथ ब्रह्मचारी ने 11 लाख रुपए जींद रोड पर स्थित श्री गोपाल कृष्ण गौशाला के लिए भी घोषित किए।

वार्षिकोत्सव में बरोदा हलके के विधायक इन्दु राज नरवाल, पूर्व मंत्री जगबीर सिंह मलिक, गोहाना नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन सुनील मेहता, इसी नगर परिषद की चेयरपर्सन के प्रतिनिधि उनके पति इंद्रजीत विरमानी, जींद रोड की गौशाला के अध्यक्ष सतीश गोयल को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में रामधन भारतीय, रामधारी जिंदल, जय नारायण गुप्ता, प्रवीण गोयल बलजीत दांगी, मलिक राज मलिक, राज कुमार शर्मा, विनोद सहरावत, संदीप मलिक, श्याम लाल वशिष्ठ, नरेंद्र गहलावत, एडवोकेट रामलाल सिंगला, डॉ. कपूर सिंह नरवाल, अनिल वर्मा आदि को भी सम्मानित किया गया।

एस.डी.ओ. पशुपालन विभाग के एस. डी. ओ. डॉ. संजीव फौगाट और वी.एस. डॉ. राम मेहर मलिक को भी सम्मानित किया गया। वार्षिकोत्सव में राई स्थित खेल यूनिवर्सिटी के वी.सी. अशोक कुमार भी पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button