CrimeGohana

गोहाना के 85 आढ़तियों के 15 करोड़ लेकर फरार 2 धान व्यापारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोहाना : हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में 85 आढ़तियों के करीब 15 करोड़ रुपए लेकर फरार हुए 2 धान व्यापारियों राहुल जैन व नितिन जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों करीब एक महीने से फरार थे और पुलिस उनकी टोह में लगी थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। दोनों से व्यापारियों से हुई धोखाधड़ी को लेकर पूछताछ हो रही है। साथ में पुलिस रुपयों की बरामदगी के प्रयास भी कर रही है।

बता दें कि 15 जून को गोहाना की अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद सहरावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मंडी में फर्म महादेवा ट्रेडिंग कंपनी, जिसके संचालक सतबीर जैन, फर्म मौजी राम सतबीर जैन के संचालक राहुल जैन हैं। साथ ही महादेवा ओवरसीज मिल, जिसका आफिस गोहाना में दुकान नंबर 162 पर था, का संचालक नितिन जैन है। ये तीनों अनाज मंडी के करीब 85 आढ़तियों के करीब 11 करोड़ 57 लाख रुपए और इस राशि का ब्याज जो कि 3 करोड़ 50 लाख रुपए बनता है, अदा नहीं कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रधान विनोद ने कहा कि अब ये तीनों व्यापारी सतबीर जैन, राहुल जैन व नितिन जैन कल रात से अपनी दो गाड़ियों में अपने पूरे परिवार सहित भाग गए हैं। इनके खिलाफ केस दर्ज करके आढ़तियों के रुपए दिलाए जाएं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 420 व 406 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। गोहाना सिटी थाना के ASI पवन ने बताया कि पुलिस तीनों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

सोनीपत पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने बताया कि थाना शहर गोहाना में दर्ज धोखाधडी के मामले में सीआईए गोहाना के इंस्पेक्टर धीरज कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आईओ ASI अजय कुमार ने नितिन जैन व राहुल जैन निवासी गुढा रोड गोहाना को गिरफ्तार किया है। दोनों कोर्ट से 5 दिन के रिमांड पर हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button