Breaking NewsCrimeGohana

अवैध हथियार की घटना में संलिप्त आरोपी को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार

गोहाना :-20 फरवरी : जिले के थाना शहर गोहाना की पुलिस टीम नें अवैध हथियार की घटना में संलिप्त आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अर्पित पुत्र राजेन्द्र निवासी उत्तम नगर गोहाना जिला सोनीपत का रहने वाला है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि गत 19 फरवरी 2025 को थाना शहर गोहाना की अनुंसधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक दिनेश अपनी पुलिस टीम के साथ बराये गश्त पडताल जुराईम सैक्टर-7 मोड गोहाना के पास मौजूद था कि खुफिया जानकारी मिली कि ड्रेन नं0-8 गोहाना के पास एक नौजवान लडका नीले रंग का ट्रैकसुट व काले रंग की जीन्स पहने हुए है। जिसके पास एक अवैध देशी कट्टा है अगर फौरी रेड की जाए तो अवैध देशी कट्टे सहित काबू आ सकता है। जो सूचना के आधार पर पुलिस टीम ड्रेन नं0-8 गोहाना के पास पहुंची जहाँ पर बतलाये अनुसार एक नौजवान लडका खडा दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देखकर एकदम पीछे मुड़कर तेज कदमों से वापिस जाने लगा। जो पुलिस टीम नें नौजवान व्यक्ति को शक की बिनाह पर कुछ ही कदमों पर काबू किया और शख्स से नाम पता पूछा तो शख्स ने अपना नाम अर्पित पुत्र राजेन्द्र निवासी उत्तम नगर गोहाना जिला सोनीपत बतलाया। जो शक के आधार पर नौजवान व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई काले रंग की जीन्स की दाहिनी जेब से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। जो शख्स अर्पित उपरोक्त से देशी कट्टा बारे लाइसेंस व परमिट मांगा तो कोई भी लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। इस घटना का शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर गोहाना में अभियोग दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

थाना शहर गोहाना की अनुसन्धान टीम में नियुक्त मुख्य सिपाही अनुप ने अपनी पुलिस टीम के साथ अवैध हथियार की तस्करी की घटना में संलिप्त आरोपी अर्पित पुत्र राजेन्द्र निवासी उत्तम नगर गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button