Breaking NewsGohana

नगरपरिषद चार जगह स्ट्रीट वेंडर मार्किट विकसित करेगा

गोहाना : शहर की सड़कों को रेहड़ियों से मुक्त करने के लिए नगर परिषद चार स्थानों पर स्ट्रीट वेंडर मार्केट विकसित करेगा। मार्केट में स्ट्रीट वेंडरों और ग्राहकों के लिए सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। इसके लिए नप अधिकारियों ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार स्ट्रीट वेंडर मार्केट में पक्की फड़, स्ट्रीट लाइटों और शौचालय की सुविधा दी जाएगी।

स्ट्रीट वेंडर मार्केट के लिए 949 वेंडरों को चिह्नित किया हुआ है।
स्ट्रीट वेंडर सड़कों के किनारे खड़े होकर अपना कारोबार करते हैं।जिससे फुटपाथ पर पैदल राहगीरों को चलने के लिए जगह नहीं मिल पाती। कुछ वेंडर तो सड़क पर ही रेहड़ी खड़ी रखते हैं। जिससे शहर की मुख्य सड़कों पर जाम की स्थिति रहती है। सड़कों पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए अधिकारियों ने रेहड़ियां शिफ्ट करने के लिए चार स्थान चिह्नित किए हुए हैं। जिनमें सेक्टर सात गेट, नई सब्जी मंडी, मीट मार्केट और शहीद मदनलाल धींगड़ा पार्क शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार स्ट्रीट वेंडर मार्केट में ग्राहकों और वेंडरों के लिए पार्किंग, रोशनी और शौचालय तक की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। शहर में नया स्ट्रीट वेंडर बनने के लिए अब नप कार्यालय में पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अधिकारियों का कहना है कि नए वेंडर द्वारा पंजीकरण करवाने पर नप द्वारा ही उसे अपना कारोबार करने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अवैध स्ट्रीट वेंडरों पर अंकुश लगाने के लिए नपकर्मी निगरानी भी रखेंगे। अवैध रूप से स्ट्रीट वेंडर का कार्य करने वालों का सामान जब्त कर भारी जुर्माना किया जाएगा

नगर  परिषद शहर के स्ट्रीट वेंडरों को स्मार्ट कार्ड भी उपलब्ध करवाएगा। अधिकारियों के अनुसार 923 वेंडरों के स्मार्ट कार्ड कार्यालय में पहुंच चुके हैं। जल्द ही वेंडरों को बुलाकर उन्हें स्मार्ट कार्ड उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इससे स्ट्रीट वेंडरों को अलग से पहचान भी मिलेगी।शहर में स्ट्रीट वेंडर मार्केट विकसित की जानी है। इसके लिए चार स्थान चिह्नित किए हुए हैं। मार्केट में पंजीकृत वेंडर ही कारोबार कर सकेंगे। शहर के वेंडरों को पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। चिह्नित किए गए स्थानों पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया है

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button