Breaking NewsGohanaPolitics

सोनीपत में CM का राहुल गाँधी पर तंज ; मनोहर लाल ट्रैक्टर चला कर गोहाना पहुँचे बोले कांग्रेस का एक नेता सब कुछ मटियामेट कर देता है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोनीपत दौरे पर हैं। सीएम ने दोपहर बाद गोहाना के सेक्टर 7 में जाट धर्मशाला के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। मनोहर लाल खुद ही ट्रैक्टर चला कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, करनाल सांसद संजय भाटिया और विधायक मोहन लाल बडौली भी उनके साथ ट्रैक्टर पर सवार थे।

जाट धर्मशाला के भूमि पूजन के बाद मनोहर लाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के साथ राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। बता दें कि राहुल गांधी 8 जुलाई को बरोदा हलके के गांव मदीना में खेतों में पहुंचे थे और ट्रैक्टर चलाया था।

सीएम मनोहर लाल ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस का एक नेता है, जहां जाता है, सब कुछ मटियामेट कर देता है। कभी ट्रक में चढ़ जाता है, तो कभी खेतों में पहुंच जाता है। इससे पहले सीएम ने सोनीपत में कांग्रेस को जमकर घेरा। CM ने कहा कि कांग्रेस के लोग घोषणाएं बहुत ज्यादा करते हैं।

सीएम ने कटाक्ष भी किया कि उनकी घोषणाओं की स्वीकृति उनके अपने घर में ही नहीं होती है। कांग्रेस का एक नेता घोषणा करता है, तो दूसरा नेता यह कहता है कि यह घोषणा उनकी अपनी घोषणा हो सकती है, पार्टी की कोई घोषणा नहीं है। घर में ही उनकी मान्यता नहीं है तो बाहर की जनता उनकी क्यों मानेगी।

सीएम ने कहा कि आपस में कांग्रेसी लड़ते-झगड़ते रहते हैं। रात को तो मुख्यमंत्री बनकर सोते हैं और सुबह उठते हैं तो सपना टूट जाता है। अगले दिन कोई और मुख्यमंत्री बनने का सपना लेता है और कांग्रेसी आपस में ही होड़ लगाकर बैठे हुए हैं और इस प्रकार कांग्रेस से पार्टी खेमों में बंटी हुई है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पैरा ओलिंपिक खिलाड़ी को मंच पर बुलाया
के सोमवार के कार्यक्रमों की शुरुआत गांव खेवड़ा से हुई। सीएम खेवड़ा में पार्टी कार्यकर्ता के घर जलपान करने पहुंचे और ग्रामीणों का संबोधित किया। सीएम ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ कर गोल्ड मेडल जीतकर लौटे पैरा ओलिंपिक खिलाड़ी खेवड़ा के सुमित आंतिल को मंच पर बुलाकर बधाई दी है। वहीं 2024 में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में कमल के फूल को खिलाने के लिए जनता से अपील की है।

सीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में अलग-अलग लोग रात को मुख्यमंत्री बनने का सपना लेकर सोते हैं और सुबह उठते ही सपना टूट जाता है। कांग्रेस पार्टी खेमों में बैठी हुई है। कांग्रेसी आपस में ही होड़ लगाकर बैठे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने पूर्व सरपंच के बेटे विनय उर्फ मोनू को बीजेपी जॉइन करवाई। उन्होंने कि कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने के बाद 24 कैरेट का सोना हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में पहुंचकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है। बाद में सीएम मुरथल गांव में भी पहुंचे। यहां पर सरपंच रामेश्वर अपने साथियों सहित भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरपंच रामेश्वर को पार्टी का पट्‌टका पहना कर भाजपा में शामिल किया। राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली भी सीएम के साथ हैं।

वही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साढ़े 8 साल में स्वच्छ सरकार के तौर पर काम किया है। भ्रष्टाचार से दूर रहने वाली सरकार रही है और वही जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उन पर नकेल कसने वाली सरकार बीजेपी पार्टी है। प्रदेश में पारदर्शिता और भेद भाव रखने वाली सरकार है। वही प्रदेश की सरकार ने नौकरियों, तबादलों, सीएलयू में पारदर्शिता के साथ काम किया है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार रूपी एक बड़ा उद्योग चलता था। उस उद्योग को बंद करके जो भी चीजें सामने आई उनको बंद किया है।

 

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button